अशोक भाटिया (डा.)
जन्म: 05.01.1955 अम्बाला छावनी (पूर्व पंजाब )।
मातृभाषा: पंजाबी
शिक्षा: एम.ए. (हिंदी) स्वर्ण पदक, एम्.फिल., पी-एच.डी. (कुरुक्षेत्र वि.वि.)
व्यवसाय: एसोसिएट प्रोफेसर (रिटायर्ड)। हरियाणा के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में अध्यापन के बाद अब स्वतन्त्र लेखन।
प्रकाशन: कविता, आलोचना, लघुकथा, बाल-साहित्य, व्यंग्य आदि की कुल 43 (23 मौलिक व 20 सम्पादित) पुस्तकें प्रकाशित। लघुकथा रचना और आलोचना के प्रमुख हस्ताक्षर।
कविता-संग्रह ‘सूखे में यात्रा’, ‘कठिन समय में हम’ ।
लघुकथा संग्रह –‘जंगल में आदमी’, ’अँधेरे में आँख’ (दो संस्करण, तमिल और मराठी में भी), ‘क्या क्यूँ कैसे@लघुकथा’ (चयन, दो सं.), अशोक भाटिया की 66 लघुकथाएँ।
बाल-साहित्य: समुद्र का संसार, हरियाणा से जान-पहचान (दो भाग), बालकाण्ड (बाल-लघुकथाएँ, दो सं.), ताना-बाना (बाल लघुकथाएँ) ।
यात्रा संस्मरण – यात्राएँ गंगासागर की
व्यंग्य: लोकल विद्वान
आलोचना – समकालीन हिंदी समीक्षा, समकालीन हिंदी कहानी का इतिहास, सूर-काव्य: विविध आयाम, ‘समकालीन हिंदी लघुकथा’ (हरियाणा ग्रन्थ अकादमी से प्रकाशित), परिंदे पूछते हैं (लघुकथा-विमर्श, दो संस्करण), लघुकथा: आकार और प्रकार (दो सं.), लघुकथा में प्रतिरोध की चेतना।
संपादित पुस्तकें:
नवागत (दिनेश दधीचि, राजेन्द्र टोकी आदि नौ युवा कवियों की कविताओं का संकलन) , श्रेष्ठ पंजाबी लघुकथाएँ (चार संस्करण, किसी हिंदीतर भारतीय भाषा की प्रतिनिधि लघुकथाओं के अनुवाद व पुस्तक रूप में पहली प्रस्तुति), चेतना के पंख (डा.अराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित), श्रेष्ठ साहित्यिक निबंध, ‘निर्वाचित लघुकथाएं’ (चार संस्करण), विश्व-साहित्य से लघुकथाएँ (तीन संस्करण) ’नींव के नायक’ (29 लेखकों की 1970 तक की 179 प्रतिनिधि लघुकथाएं), आधुनिक हिंदी काव्य (कुरुक्षेत्र वि.वि. के बी.ए. द्वितीय वर्ष की पाठ्य-पुस्तक, सह-संपादन), पड़ाव और पड़ताल (खंड छह, प्रेमचंद, विष्णु प्रभाकर, हरिशंकर परसाई आदि छह लेखकों के लघुकथा-कर्म पर केन्द्रित),पंजाब से लघुकथाएँ, तारा पांचाल की निर्वाचित कहानियाँ, हरियाणा से लघुकथाएँ, ‘देश-विदेश से कथाएं’ (दो सं.,19 भाषाएँ, 83 प्रमुख लेखक,122 प्रतिनिधि लघुकथाएं), सियाह हाशिए (मंटो की लघुकथाओं की प्रस्तुति) ,’कथा-समय’ (समकालीन हिंदी लघुकथा के आठ प्रमुख हस्ताक्षरों के लघुकथा-कर्म पर केन्द्रित), ’प्रतिरोध’, ’सवाल-दर-सवाल’ (रमेश बत्तरा का लघुकथा-साहित्य),’ इस सदी की उम्र’ (विक्रम सोनी का लघुकथा-साहित्य)।
ज्ञान व सूचना-साहित्य: शबाना आज़मी (2015), ’अंधविश्वास: रोग और इलाज’ (2021,पाँच संस्करण)।
पंजाबी में प्रकाशित पुस्तकें: धुंध चीरदी किरन (पंजाबी की प्रतिनिधि मिन्नी कहानियों का चयन व संपादन), तारा मंडल (अशोक भाटिया की प्रतिनिधि लघुकथाओं का अनुवाद) तथा ‘डा.अशोक भाटिया दीयां चौंणवीयाँ मिन्नी कहाणीयाँ’।
प्रमुख पुरस्कार/सम्मान:
- हरियाणा प्रादेशिक हिन्दी साहित्य सम्मलेन, गुरुग्राम द्वारा ’समकालीन हिंदी समीक्षा’ पुस्तक को प्रथम समीक्षा-पुरस्कार (1984)
- हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा ‘समुद्र का संसार’ पुस्तक पर 2500/-का कृति पुरस्कार (1991)
- ‘मिन्नी’पत्रिका (अमृतसर) द्वारा हिंदी-पंजाबी लघुकथा में कार्य हेतु प्रथम अ.भा.माता शरबती देवी सम्मान (1993)
- अन्तर्राष्ट्रीय लघुकथा सम्मलेन, रायपुर(छ.ग.) द्वारा लघुकथा-गौरव सम्मान (2008)
- अ.भा.प्रगतिशील लघुकथा मंच पटना द्वारा नागेंद्र प्रसाद सिंह लघुकथा शोध एवं आलोचना शिखर सम्मान (2010)
- पंजाब कला साहित्य अकादमी जालंधर द्वारा विशिष्ट अकादमी सम्मान (2011)
- दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, हैदराबाद द्वारा सारस्वत सम्मान (2012)
- पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलोंग द्वारा डा.महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान (2013)
- विश्व हिंदी मंच, पीलीभीत द्वारा विश्व हिंदी सेवी सम्मान (2013)
- अखिल विश्व हिंदी, टोरंटो (कनाडा) द्वारा सारस्वत सम्मान (2014)
- हरियाणा लेखिका मंच द्वारा बलदेव कौशिक स्मृति सम्मान (2016)
- हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा 2017 का (2,00,000/-का) बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान
- त्रिवेणी साहित्य-संस्कृति-कला अकादमी, कोलकाता द्वारा विशिष्ट अकादमी सम्मान (2017)
- साहित्य सभा, कैथल द्वारा श्री ब्रिजभूषण भारद्वाज अधिवक्ता स्मृति साहित्य सम्मान (2018)
- क्षितिज, इंदौर द्वारा विशिष्ट लघुकथा-सम्मान (2018)
- पंजाब कला साहित्य अकादमी, जालंधर द्वारा लघुकथा श्रेष्ठि सम्मान (2018)
- मातुश्री धनुवंती देवी सम्मान, भोपाल (2020)
- माधवराव सप्रे अ.भा. लघुकथा अलंकरण 2022 (31000/-) लघुकथा शोध केंद्र, भोपाल
- राष्ट्रकवि सोहनलाल द्विवेदी सम्मान (2022 ) साहित्यश्री भारती, महाराष्ट्र
- Writer’s Award (2022) Ambala Literary Conclave, VVM Trust
विशेष :
1. सन 1981 से 2020 तक पाठालोचन, लघुकथा, हिंदी भाषा, पत्रकारिता, समकालीन कविता, गीत, नागरी लिपि आदि के विभिन्न आयामों पर साठ से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हुए ।
2. रचनाएँ, आलेख, अनुवाद व समीक्षाएं ‘सारिका’, ’हंस’, ’वर्तमान साहित्य’, ’आजकल’, ’नया ज्ञानोदय’, ’समकालीन भारतीय साहित्य’, ’उद्भावना’, ’आकाशवाणी’, ’सृजन संवाद’, ’नयी धारा’, ’कथा-बिम्ब’, ’संबोधन’, ’मंतव्य’, ’कथा-क्रम’, ’आधुनिक साहित्य’, ’साहित्य अमृत’, ’भाषा’, ’’हिन्दुस्तानी’ (त्रै.शोध-पत्रिका), ’गगनांचल’, ’लघु आघात’, ’नंदन’, ’कश्फ़’ (शोध-पत्रिका), ’वीणा’, ’समावर्तन’, ’अक्षरा’, ’अक्षर पर्व’, ’जागृति’, ’समांतर’, ’संरचना’, ’दृष्टि’, ’शोध-दिशा’ (शोध पत्रिका), ’हरिगंधा’, ’कथा-समय’, ’युग-मार्ग’, ’मधुमती’, ’शीराज़ा’, ’शुक्रवार’, ’उदंती’, ’हिंदी चेतना’, ’क्षितिज’, ’अभिव्यक्ति’, ’जतन’, ’हरकारा’, ’तारिका’, ’देस हरियाणा’, ’जनपथ’, ’प्रकर’, ’समीक्षा’, ’शब्द सरोकार’, ’पहला अन्तरा’, ’प्रेरणा’, ’छह शब्द’, ’द्वीप लहरी’, ’समग्र’, ‘त्रिवेणी साहित्य’ आदि सभी प्रमुख पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित ।
3. डा. भाटिया के निर्देशन में चौदह विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र व अन्य विश्वविद्यालयों से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की ।
4. दो लघुकथा-विशेषांकों – ‘हरिगंधा’ (दिसं.-जन.2011 हरियाणा साहित्य अकादमी) तथा ‘साहित्य त्रिवेणी’ (कोलकाता, अक्तू.-दिसं.2017) का अतिथि-संपादन किया ।
5. सात प्रमुख साहित्यकारों विष्णु प्रभाकर, रामनारायण उपाध्याय, अवधनारायण मुद्गल आदि से लघुकथा पर लिए साक्षात्कार प्रकाशित ।
6. हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा सिरसा (दो बार), कुरुक्षेत्र और जगाधरी में आयोजित कार्यशालाओं में कथा-साहित्य के विशेषज्ञ के रूप में भागीदारी ।
7. दो वर्ष (2005 और 06) हरियाणा साहित्य अकादमी की शासी परिषद् के सदस्य रहे ।
8. दूरदर्शन के दिल्ली, जालंधर, हिसार, पटना केन्द्रों और आकाशवाणी रोहतक के लगभग चालीस साहित्यिक कार्यक्रमों में भागीदारी ।
9. भारतीय लघुकथा-कोश, विश्व लघुकथा-कोश के अलावा इंटरनेट पर हिन्दी गद्य-कोश, हिन्दी कविता कोश आदि में रचनाएँ, आलेख शामिल ।
अन्य: दिल्ली दूरदर्शन द्वारा लघुकथा पर पहली परिचर्चा (28.04.1988) और केन्द्रीय साहित्य अकादमी, नयी दिल्ली द्वारा आयोजित पहले लघुकथा-पाठ (15.03.2016) में भागीदारी । यू.जी.सी.से लघुकथा पर माइनर प्रोजेक्ट (2011)। राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय साहित्यिक आयोजनों में निरंतर, अनेकविध सक्रिय भागीदारी। दो विदेश यात्राएं।
संपर्क : बसेरा,1882, सेक्टर-13, करनाल – 132001 हरियाणा ।
मो. 9416152100.
ashokbhatiahes@gmail.com

Leave a comment